समृद्ध मप्र आइडिया के लिए एक दर्जन टीमों का चयन

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के लिए एक दर्जन टीमों को चयन किया गया है। इस अभियान को भाजपा ने बीते माह 21 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। भाजपा का कहना है कि इस अभियान के पीछे उसकी मंशा आम आदमी तक पहुंचकर समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए उनके सुझाव, विचार और आकांक्षाओं को जानना है। पार्टी द्वारा किए गए प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपने सुझावों एवं विचारों को अलग-अलग माध्यमों जैसे वेबसाइट, मिस्ड कॉल,

व्हाट्एप नंबर और प्रदेश भर में रखीं 5000 से अधिक पेटियों के माध्यम से पुहंचाया है। समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के बैनर के तले समृद्ध एमपी आइडिया कॉम्प्टीशन का आयोजन युवाओं को समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अपने आइडियाज साझा करने के लिए मंच के रूप में प्रयोग किया गया।
तीन हजार रजिस्टे्रशन में से चयन
इसके लिए पार्टी के पास तीन हजार पंजीयन हुए थे , जिसमें से प्रतियोगिता के आधार पर एक दर्जन टीमों का चयन किया गया। इसके लिए प्रतियोगियों का विशेषज्ञों के पैनल के सामने अपने आइडियाज का प्रस्तुतिकरण देखा गया। प्रतिभागियों के आइडियाज मुख्य रूप से चार प्रमुख विषयों में थे। इनके डिजिटल मध्यप्रदेश सतत विकास, कृषि विकास का नई सीमाएं और समृद्धि के गलियारों का निर्माण, जिन्हें मध्यप्रदेश के निर्माण में मुख्य बिंदु के रूप में देखा गया। प्रत्येक टीम का विशेषज्ञों के सामने उनके विचार प्रस्तुत करने के लिए 15 मिनट दिए गए। प्रतियोगिता के अंत में टीम रीइन्वेंट ऑन को पहला, टीम काराग्रीन को दूसरा और टीम स्पॉटवाश को तीसरा स्थान प्रदान किया गया। अब इन टीमों को शिवराज सिंह चौहान से अपने आइडियाज बारे में बातचीत करने का मौका मिलेगा।
यह टीमें बनी विजेता
टीम का नाम टीम के सदस्यों का नाम चुनी गई टीम प्रस्तुत आइडिया/प्रोडक्ट
1. रीन्वेन्ट ऑन नूपुर सिंह डिजिटल मध्यप्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनियों से जोडऩे का एक प्रोद्योगिकी आधारित मंच
2. काराग्रीन सुरभि शाह सतत विकास पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग समाधान
3. स्पॉटवाश मो. अफरोज खान समृद्धि के गलियारों का निर्माण मोबाइल वाहन सेवा और मिनी फायर स्टेशन