रवि शुक्ला,कर्ण पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाल दिवस

रवि शुक्ला।कर्ण पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाल दिवस,

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष के 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है माना जाता है कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे वह बच्चों को दिन भर हंसाते रहते थे। आज उसी बाल दिवस में करण पब्लिक स्कूल दादर में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया सभी बच्चों ने पंडित नेहरू के बारे में अपना अपना वक्तव्य रखा और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
छोटे-छोटे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति ….
छात्र अभ्युदय नवैत ने नेहरू जी का गीत सुनाया- जन्म-दिवस पर नेहरू चाचा, याद तुम्हारी आई।
भारत माँ के रखवारे थे, हम सब बच्चों के प्यारे थे,
दया-प्रेम मन मे धारे थे।
बचपन प्रमुदित हुआ नेह से, जाग उठी तरुणाई।
जन्म दिवस पर नेहरू चाचा याद तुम्हारी आई।

सारी दुनिया का दुख मन में, रहे संजोए तुम जीवन में,
पूजित हुए तभी जन-जन में।

अंत में सभी बच्चों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कार के रूप में पेन और पेंसिल का वितरण किया तथा बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया।