MP Election: शेष 9 दिन और, किसका होगा मध्य प्रदेश ?… पढ़िये आज की मुख्य खबरें

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब शेष 9 दिन बचे हैं। 28 नवंबर को सभी पार्टियों की किस्मत का फैसला जनता करने वाली है। जिसका परिणाम 11 दिसंबर को जारी किया जाएगा। चुनाव जीतने के लिए प्रदेश की सभी पार्टियां जनता के बीच जाकर उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। वहीं कांग्रेस-बीजेपी के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है। जहां एक ओर कांग्रेस पिछले 15 वर्षों का वनवास खत्म करने की जुगत में है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी इस विधानसभा चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देख रही है।

प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी और सपाक्स भी अपना पूरा दम-खम दिखा रही हैं। आप के सांसद संजय सिंह भी प्रदेश के दौरे पर हैं। और अपनी सभी जनसभाओं में कांग्रेस-बीजेपी पर जमकर हमला कर रहे हैं।

आज की मुख्य खबरें…