सेना के डिपो में धमाका, 4 मरे 18 घायल

 महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित आर्मी डिपो में आज सुबह धमाका हुआ है। जिसमें 4 लोगों की मौत और 6 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस धमाके की वजह से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है। हालांकि धमाके की असल वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन मरने वालों और घायलों की संख्या बढऩे की संभावना है। इस डिपो में भारतीय सेना के शस्त्र रखे जाते हैं। इससे पहले यहां साल 2016 में हादसा हुआ था। जिसमें 17 जवानों की मौत हो गई थी। पुलंगाव स्थित इस डिपो में 2 अधिकारियों सहित 15 जवानों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 19 लोग जख्मी हुए थे। हादसा देर रात गोला बारूद में आग लगने से हुए विस्फोट के बाद हुआ था। जिसके कारण भीषण आग लग गई थी। यह देश का सबसे बड़ा आयुध डिपो है। यहां कई शेडो में हथियार, बम और अन्य विस्फोटक रखे जाते हैं।

एशिया का सबसे बड़ा आयुध डिपो
नागपुर से करीब 115 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह एशिया का सबसे बड़ा आयुध डिपो है। देश में हथियारों और गोला-बारूद का सर्वाधिक भंडारण यहीं पर होता है। करीब 7 हजार एकड़ में फैला हुआ है। फैक्ट्रियों में बनाए जाने वाले हर तरह के हथियार और गोला-बारूद पहले यहां आते हैं, उसके बाद दूसरे डिपो में सप्लाई होते हैं। यहां कई शेडों में विभिन्न प्रकार के बम, शेल्स, मिसाइल, एसार्टेड (कंधों पर रख कर इस्तेमाल की जाने वाली) रायफल व अन्य विस्फोटक सामग्री रखी गई है। पिछली बार हुए धमाकों की तीव्रता इतनी थी कि पुलगांव शहर समेत परिसर से लगे देहातों के लोगों को लगा भूकंप आया है। लोग भारी दहशत के चलते अपने-अपने घरों की छत पर चढ़ गए थे।