बिहार : सीतामढ़ी जेल की महिला कैदी के साथ अस्पताल में दुष्कर्म

मुजफ्फरपुर बिहार के मुजफ्फरपुर से जेल की महिला कैदी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 14 नवंबर की रात मुजफ्फरपुर में श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) में शौचालय में सीतामढ़ी जेल की एक कैदी महिला के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने शौचालय में बलात्कार किया। कैदी महिला को 11 नवंबर को इलाज के लिए इस अस्पताल में भर्ती किय गया था। पुलिस मे केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी मंडल कारा अधीक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंडल कारा अधीक्षक ने अहियापुर पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को एक महिला कैदी की तबियत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। 22 नवंबर को तबीयत ठीक हो जाने पर महिला कैदी को वापस जेल भेज दिया गया जहां उसने दुष्कर्म की बात बताई।

महिला कैदी ने बताया कि 14 नवंबर की रात्रि करीब 2.30 बजे महिला सिपाही अर्चना कुमारी के साथ वह शौचालय गई थी। शौचालय में पहले से घुसे शैलेश कुमार और छोटे लाल कुमार ने नशीला पदार्थ सुंघाकर शौचालय में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। एसकेएमसीएच प्रशासन ने सफाई देते हुए बताया कि एसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अस्पताल में कैदी के इलाज के दौरान पुलिसकर्मी वार्ड में ही रहते हैं।