अंगदान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाएं- अजय सिंह

अंगदान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाएं- अजय सिं

अंगदान करने वालों के परिवार को प्रदान करेगे हेल्थ इंसोरेंस

क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने की अंगदान की घोषणा

सबसे पहले आपके पास आपके साथ

मंगल भारत भोपाल

अंगदान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए सामाजिक संस्थाएं और जिम्मेदार लोग मिलकर प्रयास करें  नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है । श्री सिंह ने अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए गठित अर्पणम् फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर अंगदान करने वाले स्व. ए.पी. श्रीवास्तव, स्व. कुमारी श्रद्धा रघुवंशी, स्व. श्री अजय शिरके, स्व. श्री शषांक कोरान्ने, स्व. श्री विष्णु कुंभकार, स्व. श्री अमित भार्गव एवं स्व. श्री अशोक पाटिल  के परिजनों को भी सम्मानित किया गया तथा उनके परिवार को हेल्थ इंसोरेंस पालिसी देने की घोषणा की। इस अवसर पर म.प्र. क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्री अजय सिंह विछोदिया ने अपने सभी सामाजिक बंधुओं के अंगदान की घोषणा की।

Mangalbharat.com

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि अंगदान एक ऐसा दान है जो लोगों को एक नया जीवन देता है। हमारे विज्ञान और मानव जाति की प्रतिभाओं ने मनुष्य को जन्म देने के बाद उन्हें जीवन देने की तकनीक विकसित कर एक बहुत ही पुण्य का काम किया। श्री सिंह ने कहा कि अब हमारी जवाबदारी है कि हम सभी लोग मिलकर समाज में ऐसा वातावरण बनाएं कि लोग स्वतः प्रेरित हों और ब्रेन डेड व्यक्ति के आर्गन जरूरतमंद को देकर उन्हें एक नया जीवन दें।

श्री सिंह ने अर्पणम फाउंडेशन के पे्ररणास्त्रोत श्री शिवशरण दास अग्रवाल ‘‘दास बाबू‘‘ का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव लोगों की मदद की। संस्था का गठन कर उनके पुत्र श्री सुरेंद्र अग्रवाल और श्री अनिल अग्रवाल ने अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

गुफा मंदिर के महंत श्री चंद्रमादास त्यागी जी महाराज ने कहा कि अंगदान जैसे महादान के अभियान का आज गति देने की आवश्यकता है। इसके सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक स्तर पर प्रयास का पूरे समाज को इसके लिए प्रेरित करने का काम करना चाहिए। उन्होंने संस्था की उत्तरोत्तर प्रगति का आशीर्वाद दिया।

डॉ सुबोध वाष्र्णेय ने बताया कि देश में एक्सीडेंट में लगभग डेढ़ लाख लोग ब्रेन डेड होते हैं लेकिन इनमें से मात्र 600लोगों के ही अंगदान हो पाते हैं। भोपाल में यह संख्या मात्र 6 से 7है। उन्होंने कहा लोग अंगदान के लिए प्रेरित हों इसके लिए बहुत प्रयास करना है। रेलवे के डीसीएम श्री नवदीप प्रकाश अग्रवाल ने श्री दासबाबू की कार्यशैली एव उदारता की सराहना की ।

डॉ सी.सी. चौबल ने अर्पणम फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के बौद्धिक लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर ज्योतिषाचार्य डॉ रामनारायण मिश्र और डॉ राकेश भार्गव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

प्रारंभ में अर्पणम फाउंडेशन के संस्थापन श्री सुरेंद्र अग्रवाल ने संस्था के उद्देष्यों का परिचय दिया। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक संजर, सेवानिवृत्त ले0 जनरल बी.एल.खन्ना,ब्रिगेडियर एम.एल.खन्ना, डॉ सुनील मलिक न्यूरो फिजीशियन, डॉ रश्मि द्विवेदी पूर्व एच.ओ.डी. बाल रोग विषेषज्ञ, डॉ ए.डी. सूरी, डॉ. अमजद अली, डॉ. पी.सी.मनोरिया, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. आई.के. चुघ, डॉ. अजय जैन, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र प्रजापति एवं डॉ. श्रीमती अर्पणा त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।  पूर्व में अंगदान करने वाले स्व. ए.पी. श्रीवास्तव, स्व. कुमारी श्रद्धा रघुवंशी, स्व. श्री अजय शिरके, स्व. श्री शशाक कोरान्ने, स्व. श्री विष्णु कुंभकार, स्व. श्री अमित भार्गव एवं स्व. श्री अशोक पाटिल  के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।