मध्यप्रदेश / मुख्यमंत्री के पिता ने एग्जिट पोल को नकारा, बोले- शिव का राज कायम रहेगा, 130 सीटें मिलेंगी

मध्यप्रदेश / मुख्यमंत्री के पिता ने एग्जिट पोल को नकारा, बोले- शिव का राज कायम रहेगा, 130 सीटें मिलेंगी

महाकाल मंदिर में मुख्यमंत्री के माता-पिता
  • शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेमसिंह चौहान ने किया दावा

उज्जैन. एक्जिट पोल भाजपा के खिलाफ जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पिता प्रेमसिंह चौहान ने दावा किया है कि भाजपा को प्रदेश में 130 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा- महाकाल की कृपा है, शिव का राज कायम रहेगा।

मुख्यमंत्री के पिता प्रेमसिंह और माता काशीदेवी ने शनिवार शाम महाकाल में रुद्राभिषेक, षोड़शोपचार, पंचामृत पूजन किया। भास्कर से चर्चा में उन्होंने कहा कि शिवराज ने प्रदेश अच्छे काम किए हैं, उन्हें जनता का समर्थन है। भाजपा मप्र में 130 से अधिक सीट जीतेगी।