55 प्रतिशत सीटों पर ही जीत दिला पाए प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र के अलग-अलग क्षेत्र में करीब दस रैलियां की थीं। इन रैलियों की मदद से भाजपा ने 138 सीटों पर प्रभाव डालने की कोशिश की, लेकिन भाजपा को इनमें से 76 पर ही सफलता मिल पाई।

अमित शाह ने 30 सीटों पर प्रचार किया, 18 भाजपा जीती

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने करीब 30 सीटों पर भाजपा के लिए प्रचार किया। इसमें 23 जनसभा और तीन रोड शो थे। इसमें से 18 सीटों पर भाजपा को जीत मिली और 12 सीट पर कांग्रेस और बसपा ने कब्जा जमाया।

राहुल ने 45 सीटों पर प्रचार किया, 24 कांग्रेस जीती

राहुल गांधी ने 45 सीटों पर कांग्रेस के लिए प्रचार किया। इसमें मप्र के लगभग सभी अंचल शामिल थे। इन 45 सीटों में से कांग्रेस को 24 सीटों पर जीत मिली, वहीं 21 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा।