कैलाश मानसरोवर यात्राः 184 भारतीय तीर्थयात्री नेपाल में फंसे

काठमांडू: पवित्र मानसरोवर की तीर्थयात्रा कर लौट रहे लगभग 184 भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण नेपाल के हुमला जिले में फंस गए हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि यह संख्या ज्यादा नहीं है और वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सिर्फ एक दिन अच्छे मौसम की जरूरत है जब सामान्य बचाव अभियान चलाया जा सके।दूतावास ने पुष्टि की कि ये लोग हुमला के जिला मुख्यालय सिमिकोट और नेपाल-चीन सीमा पर स्थित हिलसा में फंसे हैं।

करीब 124 लोग सिमिकोट तथा 50 लोग हिलसा या हिलसा जाने वाले रास्ते में फंसे हैं। दूतावास ने बताया कि खराब मौसम के कारण फंसे भारतीयों को हिलसा से सिमिकोट और सिमिकोट से नेपालगंज पहुंचाना मुश्किल है। यहां से भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रास्ता मात्र 4 घंटे का है