2019 लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर, जानिए क्या है विपक्ष का प्लान

मंगल भारत आगरा। आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी औऱ राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन हो गया है। साथ ही खबर यह भी है कि कांग्रेस इस गठबंधन में शामिल नहीं है। हालांकि किसी भी दल की तरफ से इस संबंध में ऑफीशियल बयान नहीं दिया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक गठबंधन तय हो गया है।

ब्रज की सीटों का समीकरण

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बड़े नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गठबंधन लगभग तय है। गठबंधन में मथुरा रालोद के खाते में जा रही है साथ ही आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में जा रही है। इसके साथ ही ब्रज में मैनपुरी, फिरोजाबाद सीट सपा के खाते में जाएगी।

ये है फॉर्मूला

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गठबंधन में अभी तय हुआ है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर लड़गी वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 38 सीटों पर लड़ने को तैयार हो गई है साथ ही इस गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को तीन सीटें जी रही हैं। हालांकि रालोद सूत्रों के मुताबिक तीन से ज्यादा सीटें रहेंगी, बातचीत चल रही है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक तय हुए फॉर्मूले के अनुसार इस गठबंधन में कांग्रेस शामिल नहीं है लेकिन विपिक्षी एकता की मजबूती का संदेश देने के लिए कांग्रेस के लिए अमेठी औऱ रायबरेली सीट छोड़ दी गई है।

 

preload imagepreload image
15:01