MP: IPS अधिकारियों को पदोन्नति

MP: IPS अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल। प्रदेश में सत्ता बदलते ही तबादलों का क्रम जारी है। पुलिस और प्रशासन दोनों ही जगह लगातार अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। ताजा कदम में राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को प्रमोशन देने के साथ ही कुछ अधिकारियों को नई पदस्थापना भी दी है। राज्य सरकार ने 2001 की बैच के पुलिस अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।

2 अधिकारी बने उपमहानिरीक्षक

इसी तरह दो अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है। राज्य शासन ने रीवा के एसपी सुशांत कुमार और विशेष शाखा (सामान्य) पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आशीष को को उप महानिरीक्षक बनाया है।

इसी तरह राज्य शासन ने कुछ आईपीएस अधिकारियों को प्रवर श्रेणीमें प्राधिकृत किया है।