मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिराने के लिये भाजपा द्वारा विधायकों को धन का लालच दिये जाने के कांग्रेस के आरोपों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। विजयवर्गीय ने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार भाजपा की कृपा से चल रही है और जिस दिन भाजपा आलाकमान को छींक भर आ गयी, उसी दिन मध्यप्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता में आ जायेगी।
आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही थी उन्होंने कहा कि यह सरकार कैसी सरकार है? यह सरकार हमारी कृपा से चल रही है। प्रदेश कभी भी वापस हमारे पास आ जाएगा। जिस दिन ऊ पर से बॉस का इशारा हो जायेगा,उस दिन सरकार गिर जाएगी।
आपको बताते चलें कि विजयवर्गीय ने आगे कहा, ‘हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के फैलाए भ्रम जाल के कारण वोट थोड़ा इधर-उधर चले गए,लेकिन हमें निरास होने की कोई आवश्यकता नहीं है’।
उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादों में फंसाकर जनता से वोट लिए हैं, इसका खुलासा भी जल्द ही हो जाएगा। हमें अब लोकसभा चुनाव बड़ी मेहनत और चुनौती के साथ लड़ना है। केंद्र में दोबारा हमारी ही सरकार बनेगी।