हत्या का आखिर क्या है राज।
—————-
पुलिस द्वारा दिया गया समय पूर्व, फिर भी कार्यवाही अधूरी।
—————-
परिजनो की उठने लगी मांग जल्द गिरफ्तार किये जाय विजय के हत्यारे।
——————
मंंगल भारत गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बदवार निवासी विजय कुमार पाण्डेय उम्र 13 वर्ष की निर्मम हत्या को लेकर विजय कुमार के बडे पापा रमेश पाण्डेय, बहन रानी पाण्डेय निवासी बदवार ने एक प्रेस विज्ञाप्ति मे कहा है कि मेरे पुत्र, और भाई विजय कुमार पाण्डेय उर्फ विपुल पाण्डेय उम्र 13 वर्ष की हत्यारो ने 15 दिन पूर्व मसूम की निर्मम हत्या कर बदवार नहर मे फेक दी गई थी। शव मिलने के बाद हम सब आक्रोषित परिवार जन एवं ग्राम वासी आक्रमक होकर बदवार मोड मे हत्यारो को तुरंन्त गिरफ्तार करने व न्याय की मांग को लेकर गुढ चुरहट मार्ग मे चक्का जाम कर मार्ग अवरुद्ध किये। उस दौरान जिले के वरिष्ट पुलिस अधिकारी व गुढ थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे गांव एवं स्थल मे जमे भीड के सामने 15 दिन के अंन्दर अपराधियों को पडने के लिए परिजनो को समय दिये और लिखित मे भी आश्वाशन दिया गया कि 15 दिवस के अंन्दर हत्या के अपराधियों को हिरासत मे लेकर कार्यवाही की जायेगी। लेकिन आप को बता दूं कि पुलिस प्रशासन द्वारा 15 दिवस पूर्ण होने के बाद भी हत्यारे पुलिस पकड से दूर है। परिजनो ने यह भी कहा कि हम परिजनो को न्याय दूर दूर तक नही दिखाई दे रहा है। इस तरह पुलिस प्रशासन की लापरवाही रही तो हत्यारो का हौसला बुलंन्द होगा और इसी तरह मासूमो की हत्या को अंजाम देते रहेगे। परिजनो ने कहा है कि यदि मासूम विजय कुमार पाण्डेय मेरे पुत्र को न्याय नही मिला तो लोगों का
लोगों का कानून पर से भरोसा उठ जायेगा। कोई भी कानून से इन्साफ नही मागेगा। फिर कानून की क्या जरूरत है। जब वो किसी निर्दोष को न्याय नही दिला सकता। इस स्थिति मे हमारी व समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेता है। इसका जबाब हमे व समाज को चाहिए। नही तो न्याय दीजिए।
रमेश पाण्डेय
मृतक की बहन रानी पाण्डेय निवासी बदवार थाना गुढ।