दिल्ली में भाजपा की रैली, शिवराज करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी कोई कोर कसर नही छोडऩा चाहती है। आज रामलीला मैदान में दिल्ली बीजेपी विजय संकल्प रैली का आयोजन करेगी। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुतले लगाए जाएंगे, इन पुतलों को झूठ का पुतला नाम दिया गया है। इस युवा विजय संकल्प महारैली को मध्य प्रदेश के लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहे और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

शिवराज सिंह चैहान संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एवं वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी इस रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी इस मंच के जरिए कुछ राजनितिक प्रस्ताव भी पास सकती है। इस रैली में बीजेपी नमो अगेन के नारे को बुलंद करेगी। बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है इसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम हर वर्ग के जीवन में देखने को मिला है।