लश्कर के आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या, हाफिज सईद का था करीबी

लश्कर के आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या, हाफिज सईद का था करीबी.

भारत का एक और दुश्मन और एनआईए का वांटेड आतंकी मारा गया है। आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी थी। अबू कताल वही आतंकी था, जिसने जम्मू कश्मीर के रियासी बम हमले की साजिश रची थी। वही इस हमले का मास्टरमाइंड था। मिली जानकारी के मुताबिक, अबू कताल उर्फ कतील सिंधी की 2 अज्ञात लोगों ने उस समय हत्या की, जब वह अपने वाहन में यात्रा कर रहा था। अबू कताल ढांगरी, राजौरी और रियासी हमलों के लिए जिम्मेदार था। मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी अबू कताल की हत्या बीती रात पाकिस्तान में हुई। उसने 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में अहम भूमिका निभाई थी। यह हमला कताल के नेतृत्व में ही किया गया था। हाफिज सईद ने ही अबू कताल को लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर नियुक्त किया था। हाफिज सईद अबू कताल को आदेश देता था, जो बाद में कश्मीर में बड़े हमलों को अंजाम देता था। बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2023 राजौरी हमले में शामिल होने के आरोपपत्र में अबू कताल का भी नाम शामिल किया था। दरअसल 1 जनवरी, 2023 को राजौरी के ढांगरी गांव में नागरिकों को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया था।

अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 26 लोगों की हुई मौत
अमेरिका के कई इलाकों में जबरदस्त तूफान आया हुआ है। इस वजह से यहां अब तक कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने शनिवार को बताया कि मिसौरी में आए तूफान के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी ने बताया कि कई लोग घायल भी हुए हैं। अर्कंसास के अधिकारियों ने शनिवार सुबह कहा कि इंडिपेंडेंस काउंटी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ काउंटी में 29 अन्य घायल हो गये। अर्कंसास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि राज्यभर की सोलह काउंटी में मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ बिजली की लाइनें और पेड़ गिरने की सूचना मिली है। अधिकारियों ने कहा कि टेक्सास पैनहैंडल की अमरिलो काउंटी में धूल भरी आंधी के दौरान कार दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। इससे पूर्व मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने बताया था कि मिसौरी के बेकर्सफील्ड क्षेत्र में आये तूफान के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।
५ साल में 400 करोड़ का टैक्स, महाकुंभ के दौरान डेढ़ करोड़ ने किए रामलला के दर्शन
राम मंदिर निर्माण से अयोध्या का अर्थतंत्र बदल गया है। रामनगरी में पिछले पांच साल में दस गुना पर्यटक व श्रद्धालु बढ़े हैं तो रोजगार के भी नए-नए अवसर बढ़े है। अयोध्या धार्मिक पर्यटन का हब बनता जा रहा है। इसके चलते न सिर्फ अयोध्या की आर्थिक स्थिति बदली है बल्कि सरकार को भी फायदा मिला है। पिछले पांच साल में राम मंदिर से सरकार को 400 करोड़ का टैक्स मिला है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक साल में पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक कार्यक्रम में बताया कि पांच फरवरी 2020 से पांच फरवरी 2025 के बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने ही अकेले करीब 400 करोड़ का टैक्स सरकार को दिया है। इसमें 270 करोड़ जीएसटी के है, शेष 130 करोड़ का टैक्स अन्य कई मदों में सरकार को मिला है। चंपत राय ने बताया कि पिछले एक साल में 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या पहुंच चुके हैं। इनमें से पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है।
नरक में भेज रहे हैं…, हूती विद्रोहियों पर ट्रंप का टूटा कहर, दो दर्जन मारे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर भडक़े हुए हैं। वह हूती विद्रोहियों पर इस कदर गुस्सा हैं कि उनके आदेश पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले शुरू कर दिए गए हैं, जिसमें अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है। ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को कह दिया है कि अगर उनकी गतिविधियां नहीं रुकी तो वे उनकी जिंदगी को नरक से भी बदतर कर देंगे। इतना ही नहीं ट्रंप ने हूती विद्रोहियों का समर्थन करने पर ईरान को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि हूतियों के समर्थन को तुरंत बंद करना होगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि लाल सागर में अमेरिकी जहाजों पर हूती के हमलों से रक्षा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप सख्त एक्शन ले रहे हैं। बहुत लंबे समय से अमेरिका के आर्थिक और राष्ट्रीय हितों को हूतियों से खतरा रहा है लेकिन ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए अब यह नहीं होगा। लेकिन सवाल है कि ट्रंप अचानक हूती विद्रोहियों पर इतना भडक़े हुए क्यों हैं? ट्रंप ने कहा कि आज मैंने यमन में हूती आतंकियों के खिलाफ अमेरिका के सैन्य हमले को मंजूरी दे दी।

preload imagepreload image
14:23