महिदपुर रोड से निकली एक दिवसीय की संयम वंदन यात्रा
गुरु भगवंतो के दर्शन वंदन कर लिया धर्म लाभ .

महिदपुर रोड स्थानीय सुविधि नाथ जैन मंदिर से जैन श्री संघ महिदपुर रोड द्वारा एक दिवसीय संयम वंदन यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें नागदा खाचरोद रतलाम जावरा सेमलिया अष्टापद तीर्थ हाटपिपलिया आदि नगरों की यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें नागदा नगर में विराजित परम पूज्य पुण्य सम्राट आचार्य देवेश जयंत सेन सुरिश्वर जी महाराजा के शिष्यरत्न परम पूज्य मुनिराज प्रत्यक्षरत्न विजय जी, पवित्र रत्न विजय जी म, सा, खाचरोद में विराजित परम पूज्य साध्वी सुपार्श्वनिधि जी म,सा ,रतलाम नगर में विराजित पूज्य साध्वी शाश्वत प्रिया श्री जी म,सा जावरा नगर में विराजित परम पूज्य साध्वी अमृतरसा श्री जी म,सा आदि ठाणा के मंगलकारी दर्शन वंदन एवं जिनवाणी का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया साथ ही अतिप्राचीन शांतिनाथ भगवान का श्री सेमलिया जी महातीर्थ एवं अष्टापद तीर्थ की चरण स्पर्शना महिदपुर रोड श्री संघ के सभी सदस्यों करके अपने मनुष्य अवतार को सफल किया इस मंगलकारी यात्रा का लाभ लाभार्थी मनोज कुमार रमेश चंद बोथरा , अरविंद कुमार प्रकाश चंद्र बरडिंया, सचिन कुमार कोमलचंद भंडारी , श्रीमती अलका जितेंद्र कुमार कोचर,राजेश कुमार बाबूलाल बोथरा , जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय कुमार भेरूलाल चोरड़िया, सचिन सुरेश चंद भंडारी, समरथमल कन्हैयालाल चौरडिया परिवार एवं दो गुप्त लाभार्थी परिवार परिवार द्वारा यात्रा का लाभ लिया गया। जैन श्रीसंघ के सभी सदस्यों ने यात्रा में सम्मिलित होकर खूब आनंद हर्ष और उल्लास के साथ इस धार्मिक यात्रा को संपन्न किया जैन समाज की मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्री संघ अध्यक्ष अजय चौरडिया ,नवयुवक परिषद अध्यक्ष अरविंद बरडिंया, महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती अलका जितेंद्र कोचर का यात्रा के यात्रा के दौरान नागदा ,खाचरोद ,रतलाम जावरा के श्री संघो द्वारा स्वागत बहुमान सत्कार किया गया। यात्रा के सभी सदस्यों ने संयम वंदन यात्रा में नागदा, खाचरोद, जावरा रतलाम में विराजित गुरु भगवंतो एवं साध्वी भगवंतो का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया एवं जिनवाणी को श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया