रिमारी गाँव की सूरज मिश्रा हत्या की घटना पर आज अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी के द्वारा कलेक्टर को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच सौंपा जापन पत्र.सीधी.

रिमारी गाँव की सूरज मिश्रा हत्या की घटना पर आज अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी के द्वारा कलेक्टर को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच सौंपा जापन पत्र.

रिमारी गांव में सूरज मिश्रा हत्या कांड से देश में ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है

मंगल भारत.सीधी (मध्यप्रदेश)

रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के रिमारी गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान हुए विवाद में ब्राह्मण समाज के युवक सूरज मिश्रा (27 वर्ष) की हत्या से पूरे जिले सहित देश में आक्रोश फैल गया है। दो बहनों के इकलौते भाई सूरज की टांगी मारकर हत्या कर दी गई। इस नृशंस हत्या ने दीपावली के उत्सव को मातम में बदल दिया है।

जानकारी के अनुसार, सूरज मिश्रा अपने घर पर गोवर्धन पूजा का आयोजन कर रहे थे। पड़ोसी यशोदा यादव, सुखलाल यादव और मोले यादव को पुराने विवाद के चलते निमंत्रण नहीं दिया गया था। इसी बात से नाराज होकर मंगलवार रात तीनों ने मिश्रा परिवार पर अचानक हमला कर दिया। हमले में टांगी सीधे सूरज के सिर में पीछे से धंसा दी गई, जिससे गंभीर रूप से घायल सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर बुधवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

ब्राह्मण समाज ने जताया आक्रोश, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी के जिलाध्यक्ष पं. राकेश दुबे ने कलेक्टर सीधी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि ब्राह्मण समाज के सदस्य की निर्मम हत्या से पूरे समाज में गहरा आक्रोश है और यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो समाज आंदोलन करने के लिए अभी कुछ दिन में दुबारा बाध्य होगा।

पत्र में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि—

1. सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शीघ्र सजा सुनिश्चित की जाए।

2. मृतक के परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

3. घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त दंड दिया जाए।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज जिला स्तर से ऊपर उठकर देशव्यापी आंदोलन करेगा।

गांव में पसरा मातम,
रिमारी गांव में दीपावली के उत्सव की जगह अब मातम का माहौल है। दो बहनों का सहारा बने सूरज मिश्रा की मौत से पूरा इलाका शोक में डूबा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
आज के अखिलभारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा धरना प्रदर्शन में सभी सवर्ण पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जापन देने के लिए कलेक्टर ऑफिस के पास काफी हाउस में एकत्रित हुए.