लीला इन्टरनेशनल स्कूल मड़वास में मना राष्ट्रीय युवा दिवस.सीधी.

लीला इन्टरनेशनल स्कूल मड़वास में मना राष्ट्रीय युवा दिवस

मंगल भारत।मड़वास : सीधी जिले के मड़वास अंचल स्थित लीला इन्टरनेशनल स्कूल में मध्य प्रदेश शासन लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार बड़े हर्षोउल्लास के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित तथा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।जहां आकाशवाणी के माध्यम से प्रातः 9:30 बजे से 10:15 बजे तक उक्त आयोजन हेतु राष्ट्रगीत वंदेमातरम, स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, मा. मुख्यमंत्री जी का रिकॉर्डेड संदेश तथा सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का प्रसारण हुआ। शिक्षक व छात्र- छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया ।तत्पश्चात् स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों से केक कटवाया गया । सूर्य नमस्कार उपरांत शिक्षकों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया तथा उनके अनमोल विचार साझा किये गये।स्वामी विवेकानंद के विचारों में आत्म-विश्वास, निस्वार्थ सेवा, उठो-जागो-लक्ष्य-प्राप्ति के मंत्र, और सर्वधर्म समभाव प्रमुख हैं, जो युवाओं और समाज को सशक्त बनाने पर केंद्रित हैं; वे मनुष्य को अनंत शक्ति का स्रोत मानते थे और कहते थे कि विचारों से ही हम बनते हैं, इसलिए उन्हें उच्च आदर्शों से भरना चाहिए।