अमिलई स्कूल के छात्र का खेलो इंडिया यूथ गेम्स एथलेटिक्स में राज्य स्तरीय चयन

अमिलई स्कूल के छात्र का खेलो इंडिया यूथ गेम्स एथलेटिक्स में राज्य स्तरीय चयन
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमिलई के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी श्री सुखलाल कोल (शिक्षक) के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र का खेलो इंडिया यूथ गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

इस सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में प्राचार्य के सानिध्य में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने चयनित खिलाड़ी को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से छात्र किसी भी स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। क्रीड़ा प्रभारी श्री सुखलाल कोल ने छात्र की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए आवश्यक प्रशिक्षण जारी रखने की बात कही।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और भविष्य में अमिलई विद्यालय खेलों के क्षेत्र में और भी उत्कृष्ट परिणाम देगा।