शासकीय हाई स्कूल पिपराही में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस. सीधी.

मंगल भारत सीधी: आज पूरे भारतवर्ष में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है दिल्ली के लाल किले से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जय हिंद के नारों की गूंज गूज रही है.

सीधी जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल पिपराही में बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मनाया गया बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ग्रामीण जनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.

हाई स्कूल प्राचार्य कैलाश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए सेनानियों के बलिदान की प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करते हुए क्षेत्र वासियों को एवं बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की. छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों को सम्मानित भी किया गया.