शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में वार्षिकोत्सव की धूम: प्रतिभा और संस्कार का हुआ संगम.

मंगल भारत: सीधी :उमरिया- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में दिनांक 29.01.2026 को मां सरस्वती जी का पूजन कार्यक्रम एवं वार्षिकोत्सव अत्यन्त भव्यता से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कुसमी अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती सिंह रहीं एवं अध्यक्षता प्राचार्य श्री अशोक कुमार बैस ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री रणमत सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला सीधी VC के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नही रही.
सहायक आयुक्त महोदय ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बच्चों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया एवं बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु शुभकामनाएं दी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आरम्भ संगीतमय सुंदरकांड रामायण पाठ से प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ.
मां सरस्वती जी के पूजन के पश्चात् छात्र छात्राओं ने भक्तिगीत,लोकनृत्य, प्रहसन आदि सहित कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती श्यामवती सिंह जी ने विद्यालय के कर्मठ शिक्षकों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की, जिनके कुशल मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से छात्र न केवल शिक्षा बल्कि कला और संस्कारों में भी कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र छात्राओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थी कलाकारों को पुरस्कृत किया।
पूरे कार्यक्रम के संयोजक श्री एल.बी.सिंह मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने पर आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत उमरिया सरपंच श्रीमती अंजू सिंह,उप सरपंच श्री राम कलेश भूर्तिया, पूर्व सरपंच श्री रणजीत सिंह,पूर्व सरपंच श्री विनय सिंह, छात्र छात्राओं के अभिभावक,गणमान्य नागरिक,संकुल अंतर्गत विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. प्राचार्य द्वारा अपनी उद्बोधन में बच्चों को वार्षिक परीक्षा के लिए उत्साह वर्धन किया गया.