आदर्श पब्लिक स्कूल छवारी में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया.सीधी.

आदर्श पब्लिक स्कूल छवारी में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया.

मंगल भारत: सीधी :छवारी (तारीख) 26/01/2026—आदर्श पब्लिक स्कूल छवारी में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह, जोश और देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती अफरीन बानो (सरपंच छवारी) के द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूँज उठा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि —श्री सूरज अग्रहरि सचिव,श्री मो. गफूर खान, श्री खुशीलाल नामदेव जी रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजकुमार गुप्ता जी द्वारा की गई। उन्होंने भारतीय संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को विशेष बनाने में छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। एलकेजी से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों ने विशेष तैयारी के साथ गीत, नृत्य, कविता, भाषण एवं लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिनमें स्वतंत्रता संग्राम, संविधान और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रभावशाली रूप से व्यक्त हुआ।

मुख्य विशिष्ट अतिथि श्री सूरज अग्रहरि ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान की महत्ता और राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्री विकास सिंह बघेल सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
  स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।
अतिथि स्वागत का दायित्व विद्यालय के HOD श्री तेजभान प्रजापति एवं शिक्षिका श्रीमती शक्ति गुप्ता ने निभाया।
बैठक व्यवस्था में सुश्री प्रभा सिंह सेंगर, सुश्री श्रुती गुप्ता,  सुश्री मीनाक्षी गुप्ता, सुश्री आकृति गुप्ता, सुश्री मधु गुप्ता, सुश्री रूपम पनिका सुश्री प्रीति गुप्ता श्रीमती रागनी पनिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विकास सिंह बघेल, श्री तेजभान प्रजापति, श्रीमती शक्ति गुप्ता एवं सुश्री श्रुति गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में विद्यालय की शिक्षिकाओं — सुश्री प्रभा सिंह सेंगर, मीनाक्षी गुप्ता एवं शक्तिगुप्ता — का विशेष योगदान रहा।
जलपान की व्यवस्था में श्रीमती रीता जी द्वारा समय-समय पर सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को पानी उपलब्ध कराकर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया।
अंत में विद्यार्थियों को प्रसाद/लड्डू वितरण किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी इष्टाठों ने अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें श्री राजकुमार गुप्ता जी, श्री रामनाथ जायसवाल जी, संजय जी के रूप में अभिभावक श्री बालेंद्र कुमार पनिका जी एवं अन्य सभी अभिभावक  विशेष रूप से उपस्थित थे।
मातृशक्तियाँ भारी मात्रा में कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया एवं बच्चों को विशेष तैयारी में मदद कर कार्यक्रम को उत्कृष्ट बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।