कार्यक्षेत्र परामर्श: सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपुर नैकिन में हुआ कार्यक्रम.सीधी.

कार्यक्षेत्र परामर्श: सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपुर नैकिन में हुआ कार्यक्रम.

मंगल भारत :रामपुर नैकिन। सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्षेत्र परामर्श पांच दिवसीय समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ताओ के रूप में एस.वी.आई बैक के मैंनेजर अटल मिश्रा, डॉ सज्जन सिंह, मनोज द्विवेदी पत्रकार उपस्थिति रहें वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में फोकस और एकाग्रता के महत्व पर जोर दिया।

प्राचार्य बद्री त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि विद्यालय के शिक्षक और परामर्शदाता ज्ञान अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्रा,अनूप कुशवाहा,राकेश शुक्ला यादवेंद्र पांडेय अजय वर्मा,शालिनी सोनी दीपेंद्र मिश्रा अब्दुल बजींद अंसारी और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

अटल मिश्रा ने छात्रों को अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए एकाग्रचित्त होकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए फोकस और एकाग्रता बहुत जरूरी है।जबकि डॉ सज्जन सिंह ने अपने उदबोधन में छात्रों को अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी, मनोज द्विवेदी पत्रकार ने भी अपने विचार रखते हुए वर्तमान समय मे पत्रकारिता में चुनौतियों के विषय पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपने विचार रखे और अपने सवाल पूछे। अंत में, प्राचार्य बद्री त्रिपाठी ने मुख्य वक्ता और उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया।