शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पपरेडी में विदाई समारोह हुआ संपन्न.शहडोल.

मंगल भारत :शहडोल: व्यवहारी: राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की तिथि निश्चित होने के उपरांत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पपरेडी में 30जनवरी 2026 को कक्षा 12 वी का विदाई का आयोजन किया गया.

जिसमे मुख्य अतिथि आनंद राम कवर प्राचार्य, विशिष्ट अतिथि प्रदीप त्रिपाठी जी , कार्यक्रम का संचालन गौरव पयासी द्वारा किया गया विद्यालय के सभी शिक्षक बिष्णु गोविन्द चतुर्वेदी , बिजेंद्र राठौर , सुषमा रैदास, पार्वती , वेद प्रकाश उर्मालीय, , संजीव नामदेव,राजेश द्विवेदी, सुनील पटेल, अनुपमा मिश्रा, आशीष बैस, बृज किशोर खैरवार, हिमांशु साहू, अशोक पटेल, अमित तिवारी आप सभी कार्यक्रम मे उपस्थित रहे.

कक्षा 12 वी के बच्चो द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और उन्हें कक्षा 11 वी के छात्रों द्वारा उपहार दिया गया उसके उपरांत भोजन कराकर विदाई कार्यक्रम को संपन्न किया गया. प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को परीक्षा में अंक बस अर्जित नहीं करना है अपना भविष्य भी निर्धारित करना है इस शुभकामनाएं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.