प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना – एक सशक्त सामाजिक सुरक्षा पहल.सीधी.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना – एक सशक्त सामाजिक सुरक्षा पहल.

मंगल भारत :सीधी: रामपुर नैकिन: मनोज द्विवेदी:प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत मात्र ₹20 के वार्षिक प्रीमियम पर खाताधारक को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है। यह बीमा किसी भी प्रकार की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में देय होता है।
इस योजना का ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला, जब ग्राम-पोस्ट घुंघुटा, तहसील रामपुर नैकिन निवासी स्वर्गीय श्री कमलेश यादव, पिता श्री रामप्रकाश यादव, जो कि भारतीय स्टेट बैंक, रामपुर नैकिन शाखा के खाताधारक थे, के आकस्मिक निधन के उपरांत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत उनके नामांकित परिजन को ₹2,00,000 की बीमा राशि प्रदान की गई। यह राशि शाखा प्रबंधन द्वारा सफलतापूर्वक वितरित की गई।
यह योजना आपदा की घड़ी में परिवार को आर्थिक संबल एवं सुरक्षा प्रदान करती है और आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। सभी बैंक खाताधारक मात्र ₹20 के नाममात्र प्रीमियम पर इस योजना का लाभ उठाकर अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
सादर,अटल मिश्रा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रामपुर नैकिन