संयुक्त टीम की कार्रवाई ओवरलोड रेत से भरे 4 हाईवा जब्त.

मंगल भारत.सीधी.रामपुर नैकिन। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन और SDM रामपुर नैकिन शैलेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध राजस्व, खनिज, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोड रेत से भरे 4 हाईवा वाहनों को जब्त कर थाना रामपुर नैकिन पिपराव चौकी को सुपुर्द किया यह कार्रवाई तहसीलदार आशीष मिश्रा, नायब तहसीलदार महेंद्र द्विवेदी, नगर निरीक्षक सुधांशु तिवारी, डिप्टी रेंजर मिनी जायसवाल एवं खनिज विभाग के निरीक्षक के नेतृत्व में की गई।
तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि यह अभियान रात लगभग 10 बजे से सुबह तक चला और अवैध रेत एवं कोयला लकड़ी परिवहन के खिलाफ की गई है आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।