नगर निरीक्षक सुधांशु तिवारी ने अकेले ही अतिक्रमण के खिलाफ संभाला मोर्चा.
रामपुर नैकिन क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ जहां कई जिम्मेदार विभागों की सक्रियता सवालों के घेरे में रही, वहीं नगर निरीक्षक सुधांशु तिवारी ने अकेले ही मोर्चा संभालते हुए सख्त कार्रवाई की पहल की। क्षेत्र में अवैध कब्जों और अतिक्रमण की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं, जिससे आमजन को आवागमन और सार्वजनिक व्यवस्था में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ऐसे समय में नगर निरीक्षक सुधांशु तिवारी ने बिना किसी दबाव की परवाह किए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। उनकी इस तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब अन्य जिम्मेदार विभाग मौन बने रहे, तब नगर निरीक्षक ने आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई।
जनता को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से अतिक्रमण पर लगाम लगेगी और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी इसी तरह सक्रिय होकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक हित की रक्षा सुनिश्चित करेंगे।
