रामपुर नैकिन में अवैध शराब का खेल आबकारी विभाग पर उठे सवाल.

मंगल भारत.सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित रूप से गांव-गांव अवैध शराब की खेप पहुंचाए जाने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा खेल क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी के संरक्षण में संचालित हो रहा है। यदि आरोप सही हैं, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और गांवों का सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन की जवाबदेही और भी बढ़ जाती है।
जनता की मांग है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा
प्रशासन से मांग है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर अवैध शराब के नेटवर्क पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाए।