केंद्र का तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश, रूस से कच्चा तेल खरीदेगा भारत

केंद्र का तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश, रूस से कच्चा तेल खरीदेगा भारत

ईरान-इजराइल जंग अगर बढ़ी तो भारत में रसोई गैस की किल्लत भी बढ़ सकती है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। दावा किया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से सप्लाई चेन में रुकावट आ सकती है। इससे गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने 5 मार्च को देर रात ये आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि अब रिफाइनयां अपने पास मौजूद प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी। इन गैसों का उपयोग किसी और काम में नहीं किया जाएगा। सरकार ने कहा कि हमारे पास ऊर्जा के इतने सोर्स हैं कि हम सिर्फ होर्मुज रूट के भरोसे नहीं हैं। कच्चे तेल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और एलपीजी के मामले में हम काफी अच्छी स्थिति में हैं। हमारे पास अभी पर्याप्त स्टॉक है, चिंता की बात नहीं है। इधर, भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे का संकट फिलहाल खत्म हो गया है, क्योंकि भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। अमेरिकी ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस दिया है।

फैसला: कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
देश के दो राज्य पहली बार बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। कर्नाटक में सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। यह घोषणा सीएम सिद्धारमैया ने अपने बजट भाषण के दौरान की। उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिक सेहत, सीखने की क्षमता और डिजिटल लत को देखते हुए कड़े नियम जरूरी हो गए हैं। सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अनियंत्रित स्क्रीन टाइम बच्चों के व्यवहार, ध्यान क्षमता और सुरक्षा पर गंभीर असर डाल रहे हैं। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया के जोखिमपूर्ण और अनुचित प्रभावों से दूर रहें। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया यूज पर पाबंदी की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विधानसभा में इसका ऐलान किया। वहीं आंध्र प्रदेश में सरकार को 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने का सुझाव मिला है। सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक 16 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगा।

टी-20 वल्र्ड कप: भारत चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम
भारत ने इंग्लैंड को हराकर चौथी बार टी-20 वल्र्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया 4 वल्र्ड टी-20 फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात दी। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में इस बार 88 छक्के भी पूरे कर लिए। टीम ने एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया। वहीं संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेलते हुए टी-20 वल्र्ड कप में किसी भारतीय द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। भारत चौथी बार टी-20 वल्र्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इससे पहले भारतीय टीम 2007, 2014 और 2024 में फाइनल खेल चुकी थी। पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने 3-3 फाइनल खेले हैं।

कक्षा नौवीं में वित्तीय गणित का नया अध्याय जोड़ा गया, 2026-27 से लागू
एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर कक्षा आठवीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी करने के बाद अब कक्षा नौवीं के लिए संशोधित ड्राफ्ट पाठ्यक्रम जारी किया है। इसमें विज्ञान के साथ ही गणित सहित अन्य विषयों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। गणित में एप्लीकेशन यानी अनुप्रयोग और तार्किक सोच पर अधिक जोर दिया गया है। विद्यार्थियों को पहले कक्षा 10वीं और 11वीं में पढ़ाया जाने वाले अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जेपी) जैसे टापिक अब कक्षा नौवीं में ही पढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा फाइनेंशियल मैथ्स के माध्यम से वृद्धि और क्षय के पैटर्न और प्रायिकता यानी प्रोबेबिलिटी पर एक अलग अध्याय जोड़ा गया है। एनसीईआरटी की ओर से जारी इस पाठ्यक्रम को सत्र 2026-27 में लागू किया जाना है। कक्षा नौ के गणित पाठ्यक्रम में कुल 15 अध्याय होंगे। गणित विषय में उक्त बदलावों के साथ ही कंस्ट्रक्शन्स व पैरललोग्राम और त्रिभुज के क्षेत्रफल से जुड़े अध्याय हटाए गए हैं।