अहमदाबाद में ड्रोन शो से जगमगाया T20 वर्ल्ड कप का लोगो

अहमदाबाद (गुजरात)। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित T20 वर्ल्ड कप के दौरान भव्य ड्रोन शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में आसमान में सैकड़ों ड्रोन की मदद से “T20 Women’s World Cup England & Wales” का लोगो उकेरा गया, जिसने पूरे स्टेडियम का माहौल रोमांचक बना दिया।
इस शानदार नजारे का आनंद सीधी जिले के रामपुर नैकिन के व्यापारी अमलेश गुप्ता ने भी लिया और इस यादगार पल को अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने इस अवसर पर विंध्य क्षेत्र सहित देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
ऐसे भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन में शामिल होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व और उत्साह का क्षण रहा।