रामपुर नैकिन महाविद्यालय में कचरा प्रबंधन व कार्बन फुटप्रिंट पर कार्यशाला.

मंगल भारत :सीधी:रामपुर नैकिन स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर “कचरा प्रबंधन, DIY एवं कार्बन फुटप्रिंट” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह (एमबीबीएस, एमडी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नीरज कुमार उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में बताया तथा भोजन, नींद और व्यायाम का स्वस्थ जीवन में क्या महत्व है, इस पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज कुमार ने छात्रों को ऑर्गेनिक चीजों को अपनाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. संदीप कुमार पांडेय ने वैश्विक चुनौतियों तथा सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDG) पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. दीप्ति पांडेय और डॉ. आशीष दुबे ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.पी. आजाद ने की, जबकि अंत में डॉ. ए.के. साकेत द्वारा आभार व्यक्त किया गया।