छोटी उम्र, बड़े सपने: आराध्या पटेल बनना चाहती हैं डॉक्टर
रामपुर नैकिन .सीधी.

मंगल भारत:रामपुर नैकिन:कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो उम्र मायने नहीं रखती, और इसी बात को सच साबित कर रही हैं गड्डी रोड, रामपुर नैकिन की रहने वाली आराध्या पटेल। कक्षा आठवीं की छात्रा आराध्या न सिर्फ पढ़ाई में रुचि रखती हैं, बल्कि छोटी उम्र में ही जिम्मेदारी का भी बेहतरीन उदाहरण पेश कर रही हैं।
आराध्या के पिता अखिलेश कुमार पटेल गड्डी रोड पर स्टेशनरी की दुकान संचालित करते हैं। खास बात यह है कि हर रविवार को आराध्या अपने पिता के साथ दुकान पर आती हैं और पूरे मन से काम में हाथ बंटाती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी निभाने का यह जज्बा लोगों के लिए प्रेरणादायक बनता जा रहा है।
आराध्या का सपना है कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनें और समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करें। उनकी यह सोच और मेहनत यह दर्शाती है कि आने वाले समय में वह अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आराध्या जैसी होनहार और मेहनती बेटियां समाज का गौरव हैं, जो न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने का सामर्थ्य रखती हैं।