मंगल भारत सीधी मझौली: विगत दिनांक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पांचवी एवं आठवीं बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए.

इसमें सीधी जिले के मझौली विकासखंड गजरी जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत संचालित आदर्श पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा.
शिक्षा केंद्र गंजरी में आदर्श पब्लिक स्कूल गजरी में कक्षा 8th की छात्रा प्रियंका साहू प्रथम स्थान एवं आराधना साहू द्वितीय स्थान अर्जित की है
कक्षा 5वी का छात्र नमन साहू अपने विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया और संकुल में द्वितीय स्थान तथा छात्रा रमा साहू स्कूल में द्वितीय स्थान एवं जन शिक्षा केंद्र गंजरी तृतीय स्थान अर्जित की है.
विद्यालय के संचालक राजकुमार साहू द्वारा बच्चों के इस उपलब्धि को अपने शिक्षकों की मेहनत का फल बताया कि मेरी विद्यालय में सभी शिक्षक एक टीम वर्क की तरह कार्य करते हैं जिसका परिणाम यह रहा. संचालक द्वारा आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों का चयन नवोदय एवं सैनिक जैसे विद्यालयों मैं होगा यही उपलब्धि शिक्षकों की ओर मेरी मानी जाएगी.