झलवार में शिक्षा की चमक: कक्षा 8वीं में नौ विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन.सीधी.

मंगल भारत.ममदर/झलवार में शिक्षा की चमक: कक्षा 8वीं में नौ विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
रामपुर नैकिन (ममदर/झलवार).

महर्षि पतंजलि माध्यमिक विद्यालय ममदर का कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि टॉप-10 में नौ विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
इस वर्ष के परिणाम में छात्राओं का दबदबा साफ नजर आया। सपना तिवारी ने 95.3% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवानी शुक्ला 95.1% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
अन्य मेधावी विद्यार्थियों में संतोषी प्रजापति (93.4%), शुभम शुक्ला (93.3%), विन्नेता विश्वकर्मा (93.0%), प्रग्या साहू (93.0%), दीपिका शुक्ला (92.8%), पलक कुशवाहा (92.6%), कंचन यादव (92.3%) एवं प्रिया मिश्रा (92.0%) ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि से ममदर व झलवार क्षेत्र में खुशी की लहर है। अभिभावकों ने भी बच्चों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की है।