शासकीय हाई स्कूल पिपराही में बच्चों का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन.सीधी.

मंगल भारत: सीधी: 1 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश का नया शैक्षणिक सत्र 2026 27 का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से प्रदेश स्तर पर आयोजित किया गया.

सीधी जिले के उसमें विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल पिपराही में बच्चों का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
बच्चों का हल्दी कुमकुम से स्वागत के किया गया गत वर्ष में उत्तीर्ण बच्चों को शुभकामनाएं दी गई
बोर्ड परीक्षा कक्षा 5वी और 8वीं में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल और पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही बच्चों को नए सत्र के पठन पाठन के लिए नवीन पुस्तकें वितरित किया गया सभी गुरुजनों,गांव के सरपंच और अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा बच्चों को शुभाशीष और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना दी गई.
विद्यालय के प्राचार्य कैलाश गुप्ता द्वारा प्रवेश उत्सव के अवसर पर सभी बच्चों को निमित्त विद्यालय आने के लिए एवं साल छोड़ चुके बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए समस्त स्टाफ के साथ काम करने का संकल्प लिया.