मंगल भारत; सीधी: आज प्रदेश के राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा 2026 -27 नए क्षेत्र सत्र का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया.

सीधी जिले के रामपुर नैकिन विकासखंड अंतर्गत शा उ मा वि खड्डी में अध्यक्ष सहकारिता एवं उद्योग जिला पंचायत सीधी एवं सदस्य शिक्षा समिति जिला पंचायत सीधी प्रदीप शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में तथा राजीव पांडेय महामंत्री भाजपा मंडल खड्डी के विशिष्ट आतिथ्य में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह जी द्वारा की गई.

इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा मंत्री का उद्बोधन का प्रसारण भी टेलीविजन के माध्यम से सुनाया गया ।
कार्यक्रम में नीरज द्विवेदी, राजकुमार साकेत, धर्मेन्द्र सिंह बघेल, अनुज कुमार सिंह, जागृति सोनी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
उपरोक्त कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को रोली तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा शासन द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण एवं सायकल तथा अंकसूची वितरण भी किया गया.