भाजपा ने कसा शिकंजा: बैठक में नहीं आए मंत्री कैलाश, दिल्ली तलब

नेताओं के बयान से भाजपा की किरकिरी, अब संगठन महामंत्री ने इशारों में कहा- चुप रहिए, जनता की सुनिए

भोपाल/मंगल भारत। दूषित पानी से मौतों के बीच भाजपा के बड़े नेताओं के आपत्तिजनक व्यवहार और बयान सरकार और पार्टी की किरकिरी करा रहे हैं। अब संगठन ने सख्ती की है। शनिवार को भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा दफ्तर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआइसी सदस्य अभिषेक (बबलू) शर्मा व पार्षद कमल बाघेला की मौजूदगी में बैठक की। शर्मा ने नेताओं को अनावश्यक बयानों पर चुप्पी साधने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नहीं थे। बताते हैं, उन्हें दिल्ली तलब किया गया है।
महापौर के बयान पर उमा भारती ने की थी टिप्पणी: संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने नेताओं से कहा, आप लोगों को सरकार की बात करनी चाहिए थी, पर अपनी बात की। शर्मा ने उन्हें इशारों में चुप रहने की नसीहत दी है। महापौर के जरिए पार्षदों को जनता के बीच रहने और समस्याओं के समाधान के लिए कहा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बयान पर पूर्व सीएम उमा भारती ने भी तीखी टिप्पणी की थी। आईसीएमआर-एनआइआरबीआई के वैज्ञानिकों ने शुरू की जांच, एनएचएम एमडी सलोनी सिडाना ने अस्पतालों का निरीक्षण किया। दवा किट में ओआरएस, जिंक टेबलेट होगी। घर-घर दी जाएगी।