शिवराज के मंत्रिमंडल में फेरबदल की योजना

सबसे पहले आपके पास आपके साथ

मंगल भारत भोपाल। प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की एक आर फिर अटकलें शुरू हो गई हैं। दो विधानसभा उपचुनाव एवं जातिगत व क्षेत्रीय समीकरणों के चलते पिछले तीन महीने से टल रहे मंत्रिमंडल का विस्तार उपचुनाव से होने पर सहमति बन गई है। इस संभावित विस्तार एवं फेरबदल में 2 मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। जबकि आधा दर्जन करीब विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

Mangalbharat.com

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो महीने पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान संकेत दिए थे। इसके दावेदार विधायकों ने दिल्ली से लेकर नागपुर तक जबर्दस्त लॉबिंग की। भाजपा संगठन पदाधिकारी के अनुसार चुनाव से करीब 10 महीने पहले होने वाला मंत्रिमंडल पूरी तरह से एडजस्टमेंट वाला होगा। जिसमें क्षेत्रीय, जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

ये होंंगे अंदर-बाहर

शिवराज सरकार के मौजूदा मंत्रिमंडल में 19 कैबिनेट एवं 9 राज्यमंत्री है। जबकि अधिकतम 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यदि दो मंत्रियों को बाहर किया जाता है तो फिर 26 मंत्री रह जाएंगे। बाहर होने वाले मंत्रियों में कुसुुम मेहदेले एवं हर्ष सिंह के नाम बताए जा रहे हैं। राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य के लिए संघ की तरफ से पैरवी की गई है। ऐसे में आर्य बने रहेंगे। हालांकि उन पर मंथन होगा। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल से 1, इंदौर से 2, महाकौलश एवं विंध्य से 1-1 विधायक को शिवराज मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इस संबंध में भाजपा कोर कमेटी में फैसला होना है।