महिला दावेदारों ने बढ़ाई भाजपा की दिक्कत, मांगी 24 फीसदी सीटें

प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए हाथ पैर मार रही भाजपा टिकट बंटवारे पर बुरी तरह घिरती जा रही है। भाजपा संगठन के सामने नई मुसीबत बनकर महिला दावेदार सामने आई हैं। महिला मोर्चा ने चुनाव में 24 फीसदी यानी 56 सीटें मांगी हैं। ऐन टिकट के ऐलान से पहले महिला मोर्चा की यह मांग भाजपा को भारी पड़ सकती है। अगर मांगी गई सीटों से कम मिला, तो

मतदाताओं में भाजपा के महिला विरोधी होने का संदेश जा सकता है। पार्टी के लिए यह स्थिति इसलिए भी घातक होगी क्योंकि वही महिलाओं को राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण का पुरजोर दावा करती रही है।
पिछले चुनाव में जीत का प्रतिशत बना आधार
बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में 33 से 9 फीसदी कम यानी 24 फीसदी सीटें मांगी है। पांच साल पहले महिलाओं को 28 सीटें यानी 12 फीसदी ही टिकट मिल पाए थे। इसमें से 22 महिलाएं जीती थीं यानी जीत का प्रतिशत था 79। प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक जिला इकाइयों की संख्या 56 है और मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर इतने ही टिकट महिलाओं के लिए मांग रही हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुत्रवधु और भोपाल की पूर्व मेयर कृष्णा गौर के लिए भी टिकट मांगा गया है। पीएचई मंत्री कुसुम महदेले और भाजपा छोड़ चुकीं नीलम अभय मिश्रा को छोडक़र 2013 में जीतीं सभी महिला विधायकों को टिकट देने की सिफारिश की गई है। महदेले की जगह आशा गुप्ता का नाम पेश किया गया है।
राकेश सिंह को सौंपी सूची
मोर्चा अध्यक्ष ऐलकर ने जिला ईकाइयों से एक-एक नाम मांगा था। उन्हें जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों से भी आवेदन मिले हैं। ऐलकर ने सूची तैयार कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह को सौंपी है, जिसमें 56 सीटों पर टिकट देने की मांग की गई है। इतना ही नहीं पूर्व से ही एंग्लो इंडियन वर्ग से नामित विधायक लोरेन बी. लोबो को फिर नियुक्त करने का एडवांड में ही सुझाव भी दे दिया गया है। वर्तमान में भाजपा की 22 महिला विधायक हंै। इनमें से पांच महिला विधायक माया सिंह, यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया, अर्चना चिटनिस, कुसुम महदेले एवं ललिता यादव मंत्री हैं। यानी भाजपा की महिला विधायकों में से 22 फीसदी मंत्री है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों में माया सिंह का ग्वालियर पूर्व सीट पर विरोध हो रहा है। संगठन के सर्वे में भी यह सीट कमजोर मानी गई है, फिर भी महिला मोर्चे की सूची में उनका नाम रखा गया है। पन्ना से कुसुम महदेले की जगह आशा गुप्ता के लिए टिकट की सिफारिश की गई है। बाकी सभी महिला विधायकों को फिर उम्मीदवार बनाने की सिफारिश की गई है।
इनके लिए टिकट चाहता है महिला मोर्चा
ललिता यादव छतरपुर, रेखा यादव मलहरा जिला छतरपुर, उमा देवी खटीक हटा जिला दमोह, आशा गुप्ता पन्ना, प्रमिला ङ्क्षसह शहडोल, मीना ङ्क्षसह उमरिया, नंदनी मरावी सिरोहा, जबलपुर, लता ऐलकर बालाघाट, मोहिनी शाक्या बैरसिया जिला ग्रामीण भोपाल, कृष्णा गौर गोविंदपुरा भोपाल, माया ङ्क्षसह ग्वालियर पूर्व, यशोधरा राजे शिवपुरी, ममता मीना चाचौड़ा, गुना, पारुल साहू सुरखी जिला सागर, अनीता सुनील नायक पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी, गीता जाटव अशोकनगर, सारिका खटीक गुनौर जिला पन्ना, योगिता बोरकर पंधाना खंडवा, अर्चना चिटनिस बुरहानपुर, रंजना बघेल मनावर धार, मालिनी गौड़ इंदौर-4, ऊषा ठाकुर इंदौर, संगीता चारेल रतलाम, राजा मालवीय जिला होशंगाबाद के नाम शामिल हैं।