सिंधिया परिवार से सीएम नहीं बनते.

सिंधिया परिवार से सीएम नहीं बनते.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित किया गया है पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। चुनाव शुरू होने से लेकर खत्म होने तक यह दिखा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह एक साथ हैं। यह भी सुनने को मिला कि ये दोनों मिल कर सिंधिया को रोकेंगे। इसी बीच यह रोचक चर्चा सुनाई दी कि मध्य प्रदेश में सिंधिया परिवार से कोई सीएम नहीं बनता। दूसरे राज्य में परिवार का व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है। जैसे वसुंधरा राजे राजस्थान में बन गईं पर मध्य प्रदेश में कोई जिंक्स है।

ज्योतिरादित्य की दादी राजमाता विजयराजे सिंधिया जनसंघ के जमाने से भाजपा की दिग्गज नेताओं में शुमार रहीं। उनका राजनीतिक कद अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के बराबर नहीं तो उनसे कम भी नहीं था। उनके जीते जी कई बार भाजपा की सरकार बनी पर वे मुख्यमंत्री नहीं बन सकीं। इसी तरह ज्योतिरादित्य के पिता माधव राव सिंधिया कांग्रेस के दिग्गज नेता थे और सोनिया व राजीव गांधी दोनों के दोस्त थे। उनके कांग्रेस में सक्रिय राजनीति में रहते हुए कम से कम तीन बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी पर वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया इस जिंक्स को तोड़ पाएंगे।