ओलावृष्टि के पीड़ितों को जल्द मदद मिले -जय.

ओलावृष्टि के पीड़ितों को जल्द मदद मिले -जय.

सीधी। जिले में करीब एक महीने से असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कहर से किसान तबाह हो चुके हैं। दर्जनों गांवों के किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे भी करा रहा है लेकिन पीड़ितों तक आर्थिक मदद कब पहुंचेगी अभी अनिश्चितता बनी हुई है। जल्द ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता भी लगने वाली है। जारी बयान में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने कहा है कि ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का कार्य हल्का पटवारियों की मनमानी की भेंट चढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन को पीड़ितों के साथ सहानुभूति पूर्वक सर्वे सुनिश्चित कराना चाहिए जिससे जल्द से जल्द उन तक आर्थिक मदद पहुंच सके।