MP Election 2018 : संघ की रिपोर्ट में मौजूदा 165 में इन 60 सीटों पर भाजपा की हालत खस्ता, कांग्रेस में खुशी के लहर

MP Election 2018 : संघ की रिपोर्ट में मौजूदा 165 में इन 60 सीटों पर भाजपा की हालत खस्ता, कांग्रेस में खुशी के लहर.

MP Election 2018 : संघ की रिपोर्ट में मौजूदा 165 में इन 60 सीटों पर भाजपा की हालत खस्ता, कांग्रेस में खुशी के लहर

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले भाजपा के नींद उड़ सकती है। जानकारी के अनुसार, संघ मे मध्य प्रदेश में चुनाव को एपनी एक रिपोर्ट पेश की है औऱ यह रिपोर्ट भाजपाई खेमे में चिंता का कारण बन सकती है। सूत्रों के अनुसार, संघ की रिपोर्ट में जनता की नाराजगी का जिक्र किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि संघ भी बीजेपी से नाराज चल रहा है यही कराण है कि संघ ने मुख्यमंत्री से दूरी बना ली है। बीजेपी को वर्तमान की 165 सीटों में 60 सीटों पर हार के संकेत मिले हैं। संघ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भाजपा से किसान और सरकारी कर्मचारियों में की नराजगी बढ़ गई है।

मध्यप्रदेश चुनाव से जुडी खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे >>> mp election 2018

देर रात संघ कार्यालय पहुंचे थे सीएम: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को देर रात भोपाल स्थिति संघ कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान यहां पर संघ की तरफ से मध्यक्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते और पूर्व के प्रचारक अरुण जैन मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद संघ ने सीएम को प्रचार की रणनीति बदलने के भी संकेत दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान लगातार मध्यप्रदेश में धुआधार प्रचार कर रहे हैं। संघ ने अपनी रिोपर्ट में यह भी कहा है कि भाडपा द्वारा घोषणा पत्र जारी करने के बाद जनता की नाराजगी और भी बढ़ी है। संघ सीटों के बंटवारे को लेकर भी भाजपा से खफा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा के द्वारा दिए गए टिकटों पर संघ कई सीटों पर भाजपा की पसंद का उम्मीदवार नहीं चाहता था।

मध्यप्रदेश चुनाव के परिणाम से जुडी सभी खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे >> mp election result 2018

इस बारे में सूत्रों ने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा सीटों पर बीजेपी ने मनमानी दिखाते हुए टिकट बांट दिए। अब चुनाव की उल्टी गिनती के बीचे आई रिपोर्ट और संघ की नाराजगी दूर करने के लिए खुद शिवराज मंत्रणा में लग गए हैं। सूत्रों ने बताया 2013 में भाजपा ने जिन 165 सीटों में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है उसमें से 60 सीटों पर हार के संकेत मिले हैं। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा के लिए बागी भी गंभीर समस्य़ा है। बागियों के कारण कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।