रचना नगर शिव मंदिर परिसर में महिला मंडल ने किया पौधारोपण
भोपाल। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनसमस्या निवारण संस्थान जिला भोपाल, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को रचना नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वार्ड सचिव विद्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता शर्मा, जिला अध्यक्ष पूनम ठाकुर, वार्ड सचिव विद्या श्रीवास्तव, बीना श्रीवास्तव, सीमा अग्रवाल, वर्षा, रुचि, निर्मला एवं मोनिश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला मंडल की सदस्यों ने मंदिर परिसर में विभिन्न पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, मोहल्ले, कॉलोनी, धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में युवा महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता रही। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम की जानकारी नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज युवा विंग के मीडिया प्रभारी एवं जनसमस्या निवारण संस्थान उज्जैन जिला अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर पौधारोपण अभियान को जनअभियान बनाना चाहिए।
संवाददाता — नागदा, जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश).
