गौ माता ने दिया दो मुखी बछिया को जन्म. शहडोल.

मंगल भारत शहडोल:- प्रदेश के शहडोल जिले के विकासखंड जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत पतेरा टोला हिंडवाह मैं गौ माता ने दो मुखी बछिया को जन्म दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में पदस्थ शिक्षक लक्ष्मण कोरी ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में प्रातः गौ माता ने दो मुखी बछिया को जन्म दिया .

जैसे ही यह जानकारी ग्रामीण जनों को लगी तो जन बच्चों से लेकर सब लोग गौ माता के दर्शन के लिए उभर पड़े.
ग्रामीण जनों ने इस प्रकृति का रूप बताया कहा कि आज हमारे ग्राम पंचायत में गौ माता के रूप में भगवान का जन्म हुआ है.