पंचायत समन्वयक अधिकारी की जीवित संतान के संदर्भ में होगी जांच?. सिंगरौली.

मंगल भारत: सिंगरौली: चितरंगी:-प्रदेश सरकार द्वारा नियमानुसार 2002 के बाद किसी शासकीय कर्मचारी की दो से अधिक जीवित संतान होने पर वह शासकीय सेवा के योग्य नहीं रह सकता.

लेकिन इस आदेश को सरकार में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा ठेगा दिखाया जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखंड में पदस्थ पंचायत समन्वयक अधिकारी राम जी शर्मा है.

जिला कलेक्टर सिंगरौली को हितग्राही संजीव कुमार दुबे ने आवेदन पत्र देकर शासन के आदेश की अवहेलना के संदर्भ में जांच की मांग की है.
अब देखना यह होगा कि जिला कलेक्टर इस जांच को कहां तक पहुंचने में सक्षम है.