“इको क्लब पड़री ने चलाया वृक्षारोपण अभियान – ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0′”
पड़री, सीधी | मंगल भारत
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़री, जिला सीधी (म.प्र.) में आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के इको क्लब के सभी सदस्य, समस्त शिक्षकगण एवं स्थानीय अभिभावकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान परिसर में कुल 30 पौधे रोपे गए। पौधों में स्थानीय जलवायु के अनुसार फलदार एवं छायादार वृक्षों का चयन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों और समुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा हर छात्र को वृक्षारोपण से जोड़ना है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का यह दूसरा चरण है, जिसमें बच्चों ने अपने माता के सम्मान में एक पौधा रोप कर प्रकृति को समर्पित किया।
विद्यालय प्राचार्य ने भी इस अवसर पर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
इस अभियान से न सिर्फ विद्यालय का वातावरण हराभरा होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में प्रेरणा मिलेगी।
—
संवाददाता: मंगलभारत न्यूज़
