एमपी में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर…बाढ़ के हालात

नदियां उफनीं… आज 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल/मंगल भारत। मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, मंडला, श्योपुर, सिवनी, उमरिया, छतरपुर समेत कई जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को श्योपुर के कई इलाके और गांव पानी से घिरे रहे। मकान-दुकानों से लेकर अस्पताल तक में पानी भर गया। वहीं, नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर रही। मंगलवार को भी 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
प्रदेश में 16 जून से मानसून एंटर हुआ था। तभी से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इस वजह से कोटे की आधी यानी औसत 18 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में तो 103 प्रतिशत तक पानी गिर चुका है। मंडला, टीकमगढ़ में भी बारिश का कोटा 75 प्रतिशत तक फुल हो गया है। अगले 4 दिन यानी 18 जुलाई तक तेज बारिश का दौर चलेगा।