अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवा मोर्चा नेता को हटाया

अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवा मोर्चा नेता को हटाया.

राजधानी के अरेरा मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री का एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद उसे पद और प्राथमिक सदस्यता से हटा गया है। वीडियो में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति. में देखा गया है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने बताया कि उनके कार्यकारिणी में शामिल महामंत्री जीत निशोदे का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला संज्ञान में आया था। मंगलवार सुबह कार्रवाई करते हुए निशोदे की प्राथमिक सदस्यता भी खत्म कर दी। उसे सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।

कृषि उद्योग समागम नवंबर में सीहोर में होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि विकास एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों से सीधे जोडऩे के दृष्टिकोण को क्रियान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन द्वारा इस वर्ष कृषि उद्योग समागम-2025 (एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव) का आयोजन नवंबर में सीहोर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वृहद स्तर पर कई विभागों की सहभागिता से किया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन द्वारा समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष सचिव कृषि होंगे। आयुक्त सह संचालक कृषि को सदस्य एवं आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी को सदस्य सचिव बनाया गया है। सदस्यों में आयुक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, आयुक्त औद्योगिकी नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, आयुक्त सहकारिता, आयुक्त जनसंपर्क, संचालक मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, संचालक पशुपालन एवं डेयरी, संचालक कृषि अभियांत्रिकी, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड, प्रबंध संचालक मप्र राज्य कृषि उद्योग विकास निगम और मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शामिल हैं।