चुरहट : डॉ. गौरव पाण्डेय को मिला विशेष गौरव, प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में चयन

चुरहट : डॉ. गौरव पाण्डेय को मिला विशेष गौरव, प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में चयन

चुरहट क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव पाण्डेय का चयन प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी (गाइनेकोलॉजिस्ट) के पद पर हुआ है।

ज्ञात हो कि डॉ. गौरव पाण्डेय चुरहट में पदस्थापना के बाद से ही क्षेत्रीय जनता को समर्पण, निष्ठा और सहज व्यवहार के साथ उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। उनके सरल स्वभाव, नि:स्वार्थ भाव से की जा रही सेवाओं और पेशे के प्रति गहरी निष्ठा ने उन्हें जनता के बीच विशेष सम्मान दिलाया है।
चिकित्सा कार्यों के साथ-साथ डॉ. गौरव सोनोग्राफी की सेवाएँ भी अत्यंत कुशलता से प्रदान कर रहे हैं।

डॉ. गौरव की धर्मपत्नी डॉ. स्मृति शुक्ला भी जिले के चिकित्सा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और वर्तमान में जिला चिकित्सालय सीधी में जिला कार्यक्रम प्रबंधन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

क्षेत्रीय जनों ने डॉ. गौरव पाण्डेय के इस प्रोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

सलाहकार सम्पादक
बलराम पांडेय
9893572905