चुरहट नगर परिषद के वार्ड 6 की महिला पार्षद के पति को मिली जान से मारने की धमकी.सीधी.

चुरहट नगर परिषद के वार्ड 6 की महिला पार्षद के पति को मिली जान से मारने की धमकी.

चुरहट (सीधी)।
नगर परिषद चुरहट के वार्ड क्रमांक 06 की महिला पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी देने एवं अभद्र गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना चुरहट में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र कुमार पाल ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया कि नगर परिषद चुरहट द्वारा बिना अनुमति लगाए गए हैण्डपम्प हटाने के विरोध में एक व्यक्ति द्वारा 17 दिसंबर 2025 की रात लगभग 10:23 बजे मोबाइल फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि कॉल के दौरान महिला पार्षद को लेकर भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग शिकायत के साथ पुलिस को सौंपी गई है।
पीड़ित ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से वह और उनका परिवार भयभीत है तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
थाना चुरहट पुलिस द्वारा आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
मंगल भारत न्यूज़ पोर्टल उक्त रिकॉर्डिंग की पुष्टी नहीं करता है.